UPSC GS (Pre & Mains) Telegram Channel Join Now
UPSC History Optional Telegram Channel Join Now
5/5 - (2 votes)

प्रश्न: भारतीय उपमहाद्वीप में छठी ईसा पूर्व से चौथी ईसा पूर्व तक हुए फारसी और यूनानी आक्रमणों का भारतीय कला और संस्कृति पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है। चर्चा कीजिए।

The Persian and Greek invasions from 6th BC to 4th BC in the Indian sub-continent had significant impacts on Indian art and culture. Discuss.

दृष्टिकोण:

(i) फारसी और यूनानी आक्रमणों के बारे में संक्षिप्त परिचय देते हुए उत्तर आरंभ कीजिए।

(ii) भारतीय कला और संस्कृति पर उनके महत्वपूर्ण प्रभावों की चर्चा कीजिए।

(iii) तदनुसार निष्कर्ष प्रस्तुत कीजिए।

परिचय:

भारत पर फारसी और यूनानी आक्रमण छठी शताब्दी ईस्वी पूर्व में उसः समय हुए जब साइरस ने भारतीय उपमहाद्वीप पर आक्रमण किया। इसके अतिरिक्त, 326 ईसा पूर्व में सिकंदर के अधीन अखमनी साम्राज्य (Achaemenid Empire) पर यूनानी आक्रमण के पश्चात यूनानियों और प्राचीन भारतीयों के बीच संपर्क ऐतिहासिक रूप से पता लगाया जा सकता है। इस आक्रमण में यूनानियों ने भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी भाग की कई रियासतों पर अधिकार स्थापित कर लिया था और इन रियासतों को यूनानी सेनापति सेल्यूकस निकेटर को सौंप दिया था।

भारतीय कला एवं संस्कृति पर फारसी और यूनानी आक्रमणों का प्रभावः

(i) मूर्तियांभारतीय मूर्तियों के विकास में फारसी और यूनानी कला का प्रभाव देखा जा सकता है। उदाहरण के लिए: जहां एक तरफ कला की गांधार शैली में भारतीय और यूनानी शैलियों का संयोजन था वहीं दूसरी तरफ, मौर्य स्तंभ एवं शिलालेखों में फारसी प्रभाव दिखता था। इन स्तंभ एवं शिलालेखों में पॉलिशदार रूपांकन, उत्क्रीर्णित उद्घोषणाएं आदि सम्मिलित थीं।

(ii) स्थापत्य कलाः भारतीय स्थापत्य कला के विकास में भी यूनानी और फारसी प्रभाव को देखा जा सकता है।उदाहरण के लिए: चंद्रगुप्त मौर्य का महल ईरान के पर्सेपोलिस में एकेमेनिड पैलेस (Achaemenid palaces) से प्रेरित था।

(iii) साहित्य और इतिहासः खरोष्ठी लिपि (इंडो-वैक्ट्रियन लिपि) का उपयोग तीसरी शताब्दी ईस्वी के अशोक के कुछ शिलालेखों में किया गया था। इसके अतिरिक्त, तत्कालीन भारत की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों के बारे में बहुमूल्य जानकारी एरियन, नियार्कस और मेगस्थनीज द्वारा लिखित यूनानी लेखा पुस्तकों (Greek accounts) से प्राप्त होती है।

(iv) ज्योतिषः यूनानियों का भारतीय ज्योतिष पर भी कुछ प्रभाव पड़ा था। राशि चक्र (Zodiac) की अवधारणा यूनानियों से ली गई है और यूनानी शब्द होरोस्कोप (Horoscope) को संस्कृत में होराशास्त्र (Horashastra) कहा गया है।

(v) सिक्कानिर्माणः फारसी चांदी के सिक्के, अपने परिष्कृत ढलाई और सुरुचिपूर्ण दिखने के लिए जाने जाते थे। इसका प्रभाव भारत के सिक्कों पर भी पड़ा, क्योंकि भारतीय शासकों ने फारसी मॉडल पर अपने सिक्कों को ढालने के लिए इसी तरह की तकनीकों को अपनाया। इसके अतिरिक्त, राजाओं के नाम और छवियों के साथ खूबसूरती से डिजाइन किए गए स्वर्ण एवं चांदी के सिक्के, यूनानियों की विरासत से प्रभावित थे।

निष्कर्ष:

फारसी और यूनानी आक्रमणों का भारतीय कला, संस्कृति, राजनीति और समाज पर गहरा प्रभाव पड़ा। इन आक्रमणों ने भारतीय उपमहाद्वीप में नई तकनीकों, शैलियों और विचारों को पेश किया, जिसने भारतीय कला एवं संस्कृति को समृद्ध एवं प्रभावित किया। आक्रमण से राजनीतिक और प्रशासनिक परिवर्तन भी आए तथा इसने सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं आर्थिक विकास को सुगम बनाया।

"www.upscstudymaterial.in" एक अनुभव आधारित पहल है जिसे राजेन्द्र मोहविया सर ने UPSC CSE की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से शुरू किया है। यह पहल विद्यार्थियों की समझ और विश्लेषणात्मक कौशल को बढ़ाने के लिए विभिन्न कोर्स प्रदान करती है। उदाहरण के लिए, सामान्य अध्ययन और इतिहास वैकल्पिक विषय से संबंधित टॉपिक वाइज मटेरियल, विगत वर्षों में पूछे गए प्रश्नों का मॉडल उत्तर, प्रीलिम्स और मेन्स टेस्ट सीरीज़, दैनिक उत्तर लेखन, मेंटरशिप, करंट अफेयर्स आदि, ताकि आप अपना IAS बनने का सपना साकार कर सकें।

Leave a Comment

Translate »
www.upscstudymaterial.in
1
Hello Student
Hello 👋
Can we help you?
Call Now Button